
रांची: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यू.सी. झा हॉल में पीसीआर और हाईवे पेट्रोल के पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने अवैध अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने, डायल-112 से मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने और चौक-चौराहों व गलियों में लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा गया।
बैठक में ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
Leave a Reply