Uncategorized

विश्व साइकिल दिवस पर आईसीएआई रांची ने निकाली जागरूकता रैली

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आईसीएआई रांची शाखा की ओर से मोराबादी से साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में 50 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषण मुक्त परिवहन के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश दिया तथा लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार और कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *