Uncategorized

ब्राम्बे में ऑटो चालकों की मनमानी, सड़क जाम से राहगीर परेशान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

मांडर: ब्राम्बे में ऑटो चालकों की मनमानी से आम लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर मंगलवार और शनिवार को ऑटो चालक सड़क की एक लेन पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की हिदायत देने पर कुछ चालक विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए पुलिस की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर बेतरतीब ऑटो पार्किंग पर रोक लगाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और ऑटो खड़े करने के लिए निर्धारित स्थान की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि जाम से राहत मिले और लोगों का आवागमन सुचारु हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *