भाजपा झारखंड ने प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी की

रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने सोमवार को अधिसूचना जारी की।

जारी सूची के अनुसार, योगेन्द्र प्रताप सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मीडिया टीम में अजय राय, सतीश सिन्हा, मो. तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ शाहदेव को शामिल किया गया है।
वहीं, प्रदेश सोशल मीडिया टीम में राहुल अवस्थी को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव और प्रिया करमाली को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *