भीषण गर्मी में एसी के इस्तेमाल को लेकर अग्निशमन विभाग की सलाह

रांची: बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने लोगों से एयर कंडीशनर का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि भीषण गर्मी के दौरान एसी का तापमान 16 से 18 डिग्री पर न रखें, बल्कि इसे 24 से 30 डिग्री के बीच संचालित करें।

साथ ही एसी का लगातार 4 से 5 घंटे से अधिक उपयोग नहीं करने और हर 4-5 घंटे बाद कम से कम आधे घंटे के लिए बंद रखने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से समय-समय पर एसी की सर्विसिंग कराने और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि आग लगने की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *