
रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने एसआईआर के दौरान जमशेदपुर की मतदाता सूची में तीन अफगानी नागरिकों के नाम सामने आने का दावा करते हुए राज्य की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामला केवल तीन नामों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जांच का विषय है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में किस प्रक्रिया से शामिल हुए।
शोभा यादव ने सवाल उठाया कि यदि संबंधित लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं, तो उनके भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज कैसे बने और उनका सत्यापन किस स्तर पर हुआ। उन्होंने बीएलओ स्तर पर सत्यापन में संभावित लापरवाही अथवा जानबूझकर मदद की आशंका की भी जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ऐसे मामले केवल जमशेदपुर तक सीमित हैं या अन्य जिलों में भी मौजूद हैं। उन्होंने दस्तावेज तैयार होने से लेकर मतदाता सूची में नाम जुड़ने तक पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Leave a Reply