Uncategorized

मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली रवाना हुए झारखंड के कांग्रेसी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार को झारखंड के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के नेतृत्व में दर्जनों बसों से कार्यकर्ता दिल्ली गए। इस दौरान उन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगाए।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता बसों और ट्रेनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली में आदिवासी समाज और टाना भगत समुदाय के लोग भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, रैली में मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता का मुद्दा उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *