BREAKING NEWS
गांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरगांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर
Uncategorized

महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रशिक्षण से 73 छात्राएं इंटरव्यू के लिए हुईं तैयार

July 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कॉलेज, कांड्रा में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तहत एमबीए, बीबीए और सीएसई विभाग की छात्राओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय ऑफलाइन इंटरव्यू रेडीनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करना, व्यक्तित्व निखारना तथा उन्हें रोजगार और प्लेसमेंट के लिए तैयार करना था।प्रशिक्षण में कुल 73 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान उन्हें इंटरव्यू तकनीक, व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद कौशल, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता तथा कार्यस्थल पर अपेक्षित व्यवहार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। छात्राओं ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई और भविष्य में प्लेसमेंट की तैयारी को नई दिशा मिली।कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर सुश्री निशा सिंह (एमपीसी–नांदी फाउंडेशन) ने प्रभावी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शाहनाज़ फरहीन एवं प्रो. (डॉ.) शफ़ाक़े रहमत के नेतृत्व में हुआ।

महाविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रियदर्शी जरूहार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह एवं सचिव श्री सुरेन्द्र पाल सिंह ने सभी छात्राओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

← समूहगान में दिखी विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक छटा, तो आर्केस्ट्रा में बॉलीवुड धुनों की रही धूम अंतर्राष्ट्रीय मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान, बाल तस्करी रोकने का लिया संकल्प →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।