Uncategorized

मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, राज्य की खुशहाली की कामना की

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची/तमाड़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां दिउड़ी मंदिर झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा यहां आने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *