Uncategorized

मानसून सत्र की रणनीति पर भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने की। बैठक में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल सहित कई विधायक शामिल हुए।

बैठक में गुरुवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न जनहित और राज्य से जुड़े मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बैठक में सत्येंद्र नाथ तिवारी, जनार्दन पासवान, उज्ज्वल दास, मनोज कुमार यादव, रोशन लाल चौधरी, तिवारी महतो, शत्रुघ्न महतो, अमित यादव, मंजू देवी, नागेंद्र महतो, देवेंद्र कुंवर, आलोक चौरसिया और डॉ. नीरा यादव सहित अन्य विधायक उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *