Uncategorized

मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा में संशोधित संविधान समेत कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम आमसभा सोमवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुई। बैठक में रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, रामगढ़ और खूंटी समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

आमसभा में संशोधित संविधान पर चर्चा के बाद आवश्यक विलोपन एवं शुद्धिकरण के साथ इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं, पूर्व निर्वतमान अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा मारवाड़ी ट्रस्ट को दिए गए 25 लाख रुपये सम्मेलन को वापस दिलाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। राशि वापसी के लिए एक माह और प्रयास करने पर सहमति बनी। नए कार्यालय एवं बकाया राशि की मांग के लिए अनुशासन समिति के संयोजक कृष्णा अग्रवाल को अधिकृत किया गया।

कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025-26 का अंकेक्षित आय-व्यय सर्वसम्मति से पारित किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए सीए एनके डोकानिया को अंकेक्षक नियुक्त किया गया। सामाजिक आचार संहिता को भी सभा की स्वीकृति मिली।

बैठक में विभिन्न जिलों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मारवाड़ी सहायक समिति को बहुउद्देशीय सभागार निर्माण के लिए सम्मेलन की ओर से 2.51 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *