
मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, बोकारो में आज कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों के लिए भव्य इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सीनियर सेक्शन के नए शैक्षणिक माहौल, अनुशासन एवं अवसरों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार, सचिव श्री दिलीप कुमार झा एवं सभी सीनियर शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दीप की लौ ने ज्ञान के प्रकाश और नई शुरुआत का संदेश दिया।

अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप अपने जीवन के लिए जो लक्ष्य निर्धारित करते हैं, उसकी प्राप्ति के लिए आपको पूर्ण समर्पण, सजगता, कड़ी मेहनत और निरंतरता की आवश्यकता होगी। 11वीं कक्षा आपके भविष्य की आधारशिला है। यदि आज आप अनुशासित होकर पढ़ाई करेंगे, तो कल सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। समय का सदुपयोग करें । विद्यालय प्रशासन और शिक्षकगण हर पल आपके साथ हैं।”स्कूल आपको हर कदम पर मार्गदर्शन देगा।”
सचिव श्री दिलीप कुमार झा ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें और विद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि “शिक्षक-अभिभावक-विद्यार्थी का त्रिकोण ही सफलता की कुंजी है। मेहनती छात्र किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं। आज के दौर में मेहनत के अलावा दूसरा कोई अतिरिक्त उपाय नहीं है, बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। यदि घर और स्कूल एक साथ चलेंगे, तो हरेक विद्यार्थी सफल होंगे और अपने जीवन के हरेक लक्ष्य को प्राप्त करेंगे |उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय हर विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान दे रहा है उन्होंने सभी 11वीं के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस संबंधी प्रचार्य श्री अमर प्रसाद एवं उप प्रचार्य श्री देव दुलाल मित्रा ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत जहां विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक किया। वहीं विद्यार्थियों को लाइब्रेरी का अधिक से अधिक इस्तेमाल, खेल क्रियाओं, मेडिटेशन, प्रेरणादायक लेक्चर, करियर गाइडेंस व कई अन्य प्रकार की गतिविधियां के विषय से अवगत करवाई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का समय का मित्र बनाना है ।
इस अवसर पर सभी सीनियर शिक्षकों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें स्कूल की परम्पराओं, नियमों, प्रतियोगिताओं एवं भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिसने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी उपस्थितजनों ने एक नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की।
Leave a Reply