BREAKING NEWS
बर्ड स्ट्राइक रोकथाम और विमानन सुरक्षा को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में समीक्षा बैठकआईएमएस में तनाव प्रबंधन और करियर संवर्धन पर विशेष व्याख्यानवाईबीएन विश्वविद्यालय के एन‌एस‌एस विंग ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैलीदिल्ली में कृषि मंत्रियों की बैठक में झारखंड ने उठाए किसानों के मुद्देएक्स‌आईएस‌एस में पीजीडीएम बैच 2026-28 का ओरिएंटेशन-कम- इंडक्शन कार्यक्रम संपन्नरांची नगर निगम ने बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कियाबर्ड स्ट्राइक रोकथाम और विमानन सुरक्षा को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में समीक्षा बैठकआईएमएस में तनाव प्रबंधन और करियर संवर्धन पर विशेष व्याख्यानवाईबीएन विश्वविद्यालय के एन‌एस‌एस विंग ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैलीदिल्ली में कृषि मंत्रियों की बैठक में झारखंड ने उठाए किसानों के मुद्देएक्स‌आईएस‌एस में पीजीडीएम बैच 2026-28 का ओरिएंटेशन-कम- इंडक्शन कार्यक्रम संपन्नरांची नगर निगम ने बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया
Uncategorized

मुखिया प्रतिनिधि की पहल से 12 घंटे में बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी

June 2, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


कसमार (बोकारो): कसमार प्रखंड के मुरहुलसुदी पंचायत अंतर्गत पिरगुल नीचे टोला के ग्रामीणों को बिजली संकट से बड़ी राहत मिली है। गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से कई दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप थी, जिससे पेयजल, घरेलू कार्यों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था।


समस्या की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने त्वरित पहल करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा और लगातार फॉलो-अप किया। उनके प्रयासों का परिणाम रहा कि मात्र 12 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर वहां 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। स्थापना के बाद मनोज कुमार ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया।


बिजली बहाल होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मुखिया प्रतिनिधि की सक्रियता की सराहना करते हुए आभार जताया। मनोज कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मौके पर नरेश महतो, वीरेंद्र महतो, विजय महतो, सिकंदर ठाकुर, चंद्र किशोर महतो, शफीक अंसारी, हुसैन अंसारी, मुकेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

← डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट डैम को मिला मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार लोजपा (रामविलास) संगठन विस्तार और आंदोलन की तैयारी में जुटी →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।