Uncategorized

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय की शिष्टाचार भेंट

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। महाधिवक्ता का पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली औपचारिक भेंट थी।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रोहितश्य रॉय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे राज्य सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का प्रभावी योगदान देंगे। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राज्यहित से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा होने की जानकारी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *