मोदी के नाम सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में जश्न

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर झारखंड में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर खुशी जताई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुड़मा स्थित राजी पहाड़ा जतरा शक्ति खूंटा में सरना समाज के लोगों के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची के पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक कर राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सफलता के लिए प्रार्थना की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और अन्य कार्यकर्ताओं ने बोकारो के मामरकोदर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण, राष्ट्रहित और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहे हैं तथा उनका कार्यकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *