रांची नगर निगम ने पहली तिमाही में 48.02 करोड़ रुपये का संपत्ति कर किया संग्रह

रांची : रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में 88,675 करदाताओं से कुल 48.02 करोड़ रुपये का संपत्ति कर संग्रहित किया। निगम ने 30 जून तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने पर करदाताओं को अधिकतम 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की थी।

नगर निगम के अनुसार डिजिटल माध्यम से 27,267 करदाताओं ने 17.35 करोड़ रुपये तथा जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से 11,525 करदाताओं ने 5.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया। निगम ने समय पर कर भुगतान करने वाले नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस राजस्व का उपयोग आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सेवाओं के विस्तार में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *