Uncategorized

एम्स पहुंचीं महापौर रोशनी खलखो, शिवा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली : रांची की महापौर रोशनी खलखो ने एम्स के जेपीएन ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर गंभीर दुर्घटना के बाद उपचाररत अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के भाई शिवा का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

महापौर ने कहा कि रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के बावजूद शिवा का साहस और मुस्कान प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इस कठिन संघर्ष पर विजय प्राप्त करेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा शिवा के बेहतर उपचार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *