हूल क्रांति के नायकों का संघर्ष सदैव प्रेरित करता रहेगा : रोशनी खलखो

नई दिल्ली: रांची की महापौर रोशनी खलखो ने कांस्टीट्यूशनल क्लब में हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हूल क्रांति के अमर नायक सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव तथा वीरांगनाओं फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

महापौर ने कहा कि नई पीढ़ी को इन महान क्रांतिकारियों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल, सांसद बांसुरी स्वराज, उपमहापौर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *