
रांची: रांची विश्वविद्यालय में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव और निर्णय लिए गए हैं। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सिंह के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किया गया है। कुलाधिपति-सह-राज्यपाल के निर्देश पर कुलपति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. सिंह 4 जुलाई 2026 से आगामी एक वर्ष तक अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, अपने पद पर बने रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. राज कुमार शर्मा को प्रभारी कुलसचिव नियुक्त किया है। कुलाधिपति-सह-राज्यपाल के आदेश के आलोक में डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. शर्मा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यकाल भी एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 13 जून 2026 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन नियुक्तियों और विस्तार से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Leave a Reply