Uncategorized

राज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में व्यापार, उद्योग, निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

चैंबर ने बेहतर विधि-व्यवस्था, अनुकूल कारोबारी माहौल, ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा और प्रक्रियात्मक जटिलताएं कम करने का सुझाव दिया। एमएसएमई व स्थानीय उद्यमियों के लिए प्रभावी सहयोग तंत्र, सरकारी खरीद में स्थानीय कारोबारियों को अवसर तथा युवाओं के लिए कौशल विकास, इंटर्नशिप और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने महिला उद्यमिता, खनिज आधारित उद्योग, कृषि व फूड प्रोसेसिंग तथा ग्रामीण-जनजातीय उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा देने की बात कही। बाबा बैद्यनाथ धाम में टूरिस्ट पुलिस और टूरिस्ट थाना स्थापित करने का सुझाव भी दिया गया। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं देते हुए सुझावों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *