राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन की बैठक, प्रणव झा के समर्थन में रणनीति पर चर्चा

रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में रणनीति पर चर्चा की गई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आवश्यक संख्या बल उसके साथ है।

उन्होंने दावा किया कि गठबंधन प्रत्याशी बैजनाथ राम और प्रणव झा की जीत सुनिश्चित है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *