Uncategorized

रामगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज की पहल तेज करने की कही बात

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रामगढ़: झारखंड सेवा समिति द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर मानवता की सेवा करने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि रक्त जाति, धर्म या मजहब नहीं देखता, बल्कि जरूरतमंद की जान बचाता है। उन्होंने राज्य के सभी जिलों में ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान डॉ. अंसारी ने रामगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश उपायुक्त को देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक ब्लड कॉल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज, झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *