राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया

रांची: रांची के चुटिया स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रोफेशनल कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में हुआ।

मौके पर महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के बीच फल एवं छातों का वितरण किया गया। जन्मदिन का केक समाज की 90 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य सावित्री देवी से कटवाया गया। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं और आम लोगों की आवाज को मजबूत करने के लिए समर्पित है तथा उनके विचार जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में अनिल सिंह, आभा देवी, राजू सिंह, शिव नायक, मुन्नी मुंडा, बुलबुल देवी, मालती देवी, सपना देवी, रीना देवी, उद्धव देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, रवि राम, ललिता देवी, शांति देवी और ननकी देवी सहित कई लोगों ने भाग लेकर राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *