
रांची: हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने रांची के फिरायालाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी शामिल हुए।

उन्होंने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने वंचित समाज की आवाज उठाई, तो उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी से टकराना भाजपा को भारी पड़ेगा। उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी नेताओं ने एफआईआर को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।
Leave a Reply