रिक्त पदों से अटके वाणिज्यकर के काम, चैंबर ने शीघ्र पदस्थापना मांगी

रांची: वाणिज्यकर विभाग के विभिन्न सर्किल कार्यालयों में संयुक्त आयुक्त के पद रिक्त रहने से कारोबारियों को हो रही परेशानी पर झारखंड चैंबर ने चिंता जताई है। बुधवार को चैंबर भवन में हुई बैठक में लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री से रिक्त पदों पर शीघ्र पदस्थापना की मांग की गई।

चैंबर ने कहा कि हालिया स्थानांतरण और पदोन्नति के बाद कई सर्किल नियमित संयुक्त आयुक्त के बिना संचालित हो रहे हैं। इसका असर वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्यों पर पड़ रहा है। विशेषकर पेट्रोलियम उत्पाद, शराब और अन्य गैर-जीएसटी वस्तुओं के कारोबारियों को जेवैट व सीएसटी पंजीकरण, संशोधन, वस्तुओं को जोड़ने-हटाने, पता व गोदाम अपडेट कराने तथा जरूरी वैधानिक फॉर्म प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि प्रक्रियाओं में देरी का असर व्यापार के साथ राज्य के राजस्व पर भी पड़ता है। उन्होंने नियमित पदस्थापना तक वरिष्ठतम अधिकारी को अस्थायी प्रशासनिक शक्तियां देने का सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *