Uncategorized

रिम्स में मीडिया की एंट्री और फोटोग्राफी पर नई गाइडलाइन लागू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नितीश मिश्रा

रांची: रिम्स प्रशासन ने अस्पताल परिसर में मीडिया गतिविधियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नए निर्देश के अनुसार अब किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को पूर्व अनुमति के बिना रिम्स परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अस्पताल प्रशासन ने परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी है। किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग करने से पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक या अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी। प्रशासन ने कहा है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *