रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर को जिला स्तर पर 20 से अधिक पुरस्कार

कैप्टन अनिल कुमार पाण्डेय आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट के पुरस्कार से सम्मानित

जमशेदपुर : पटना में 21 जून को आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 अवार्ड्स समारोह ‘शुक्राना’ में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने 20 से अधिक पुरस्कार जीतकर जमशेदपुर का गौरव बढ़ाया। बिहार-झारखंड के 119 क्लबों के बीच क्लब को प्रतिष्ठित आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड से सम्मानित किया गया।

क्लब ने आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट, बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट बुलेटिन, बेस्ट रिपोर्टिंग इन रोटरी इंटरनेशनल और बेस्ट यूथ सर्विसेज अवार्ड सहित कई सम्मान प्राप्त किए। कैप्टन अनिल कुमार पांडेय को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट अवार्ड और विनोद मेनन को बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड मिला। वहीं, सूर्या वेंकट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा विकास और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में क्लब की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिले ये सम्मान संस्था की उल्लेखनीय उपलब्धि माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *