रोटरी क्लब चास ने सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को किया सम्मानित

बोकारो : रोटरी क्लब चास द्वारा क्लब अवॉर्ड समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डिंपल कौर ने की तथा संचालन भी उन्होंने ही किया। समारोह में क्लब के विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। सहायक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने सम्मान प्रदान किया।


सम्मानित होने वालों में अर्चना सिंह, डॉ. सुमन, हरबंस सिंह, पूजा बैद, संजय बैद, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, गौरव रस्तोगी, श्वेता रस्तोगी, शैल रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल शामिल रहे।


अपने संबोधन में डिंपल कौर ने कहा कि रोटरी क्लब चास समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। सचिव श्वेता रस्तोगी ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सेवा भावना और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *