वाईबीएन में अभियंता दिवस: मॉडल-प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की तकनीकी सोच

रांची : वाईबीएन विश्वविद्यालय में अभियंता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं एडवांस्ड कंप्यूटिंग के आयोजन में विद्यार्थियों ने वर्किंग मॉडल और पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विभिन्न विषयों पर तैयार मॉडल ने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने की विद्यार्थियों की क्षमता को सामने रखा।

दूसरे सत्र में विश्वविद्यालय के चांसलर रामजी यादव, कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पोद्दार, सीएमडी ग्रुप ऑफ वाईबीएन डॉ. अंकिता यादव और डीन इंचार्ज ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों से नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और ज्ञानवर्धक स्किट प्रस्तुत किए गए। अंत में केक काटकर समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *