
रांची (ख़बर आजतक) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाईबीएन विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। कुलसचिव डॉ. दीप्ति भार्गव, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, उप-कुलसचिव संजय तिवारी, डीएसडब्ल्यू डॉ. आरती गुप्ता एवं मानव संसाधन प्रमुख डॉ. ज्योति मिश्रा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्पोर्ट्स कमेटी ने खेल प्रभारी सुमीत कच्छप के मार्गदर्शन में टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं कराईं। टेबल टेनिस में अनमोल और अन्नू, शतरंज में अंचित और मानसी तथा कैरम में दीक्षा-रितिका की जोड़ी विजेता बनी। विजेताओं व उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।

वहीं, विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ईसीई विभाग की ओर से ‘इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। मेकॉन लिमिटेड, रांची के सीजीएम पीके डैश ने औद्योगिक क्षेत्र में उभरती तकनीकों, प्रबंधन, नेतृत्व और भविष्य की संभावनाओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग के विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए। मौके पर चेयरमैन रामजी यादव, चेयरपर्सन एवं एमडी डॉ. अंकिता यादव, कुलपति सत्यदेव पोद्दार, रजिस्ट्रार डॉ. दीप्ति भार्गव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Leave a Reply