Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड में सप्ताहभर होंगे कार्यक्रम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 को लेकर वन विभाग पूरे झारखंड में सप्ताहभर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (होफ) संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष की थीम जलवायु परिवर्तन से सुरक्षा है और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 1 जून से कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। 2 जून को बर्ड वाचिंग, 3 जून को साइक्लोथॉन और वॉकथॉन, 4 जून को बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य समारोह डोरंडा स्थित पलाश सभागार में होगा।

मौके पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। वन विभाग ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *