Uncategorized

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बगियारी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बोकारो जिले के टांगटोना पंचायत अंतर्गत बगियारी गांव में सहयोगिनी संस्था की ओर से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किशोरियों एवं महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, उनकी भावनात्मक स्थिति तथा दैनिक जीवन में होने वाले मानसिक तनाव के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम में बताया गया कि किशोरियों एवं महिलाओं को पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, सामाजिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, आर्थिक समस्याओं तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लगातार तनाव रहने से उनके आत्मविश्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक भागीदारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इस अवसर पर सहयोगिनी संस्था की एनिमेटर रेखा देवी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। किशोरियों एवं महिलाओं की समस्याओं को समझना, उनकी बातों को ध्यान से सुनना और उन्हें उचित सहयोग देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव होने पर अपनी समस्याओं को परिवार के विश्वसनीय सदस्यों या परामर्शदाता के साथ साझा करना चाहिए। समय पर सहायता मिलने से मानसिक परेशानियों को कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों एवं महिलाओं को अपनी भावनाओं को समझने, सकारात्मक सोच अपनाने, नियमित दिनचर्या बनाए रखने, पर्याप्त नींद लेने तथा जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को कमजोरी या शर्म का विषय नहीं समझना चाहिए।
कार्यक्रम में शहनाज बीबी, रुखसाना बीबी, हलीमा खातून, ताज बीबी, शाहिना खातून, शहनाज खातून, आसमा खातून, सजीरन बीबी, आवेदा खुशवक्त, आइशा खातून एवं शबनम खातून सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *