Uncategorized

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीसीएल में मेगा रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीसीएल के गांधी नगर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया। इस दौरान निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार और अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 44 पुरुष और 6 महिला रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देने वाले लोगों और महिला रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल गांधी नगर अस्पताल के ब्लड सेंटर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *