Uncategorized

विसर्जन के साथ श्री राम लला पूजा समिति का दुर्गोत्सव संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: श्री राम लला पूजा समिति का तीसरा दुर्गोत्सव मां भगवती की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर की स्थापत्य शैली पर बने भव्य पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बुधवार शाम छह बजे जिला स्कूल परिसर से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम की झांकी, घुड़सवारी और ताशा पार्टी के साथ यात्रा फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, शहीद चौक, कोतवाली और लेक रोड होते हुए बड़ा तालाब पहुंची। पूजन के बाद छोटी प्रतिमा का विसर्जन किया गया, जबकि बड़ी प्रतिमा का पंडाल परिसर में ही जलाभिषेक कर विसर्जन हुआ।

समिति अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल आजमानी के नेतृत्व में आयोजित दुर्गोत्सव की सफलता पर प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत और बादल सिंह ने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, मीडिया, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *