श्रीनाथ विश्वविद्यालय और आईबीएम के बीच एमओयू, बिजनेस एनालिटिक्स में मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने बिजनेस एनालिटिक्स विषय में बीबीए एवं बी.कॉम (ऑनर्स) कार्यक्रमों के संचालन के लिए आईबीएम के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. याह्या मजूमदार तथा आईबीएम की अकादमिक पार्टनरशिप लीड शेफाली दत्ता ने हस्ताक्षर किए।


इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को आईबीएम के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण, अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव, हैकाथॉन में भागीदारी और कॉर्पोरेट जगत से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इससे छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
विश्वविद्यालय के डीन डॉ. जे. राजेश ने बताया कि जमशेदपुर में यह अपनी तरह की पहली उद्योग-सम्मिलित बिजनेस एनालिटिक्स पहल है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में बेहतर करियर अवसरों के लिए तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *