BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

सिंदरी में गणेश पूजा को लेकर बैठक, महिला समिति करेगी भव्य आयोजन:

July 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी/बलियापुर : झारखंड गणेश पूजा समिति, सिंदरी की ओर से बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समिति के संस्थापक मिंटू मिश्रा उर्फ गणेश बाबा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें आगामी गणेश पूजा महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बार गणेश पूजा मेला 14 सितंबर से 29 सितंबर तक मेला का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में समिति की संरक्षक एवं बलियापुर प्रखंड की उप प्रमुख आशा महतो की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर गणेश पूजा संचालन समिति का गठन एवं दायित्वों का वितरण किया गया।
समिति में डॉ. नीलम मिश्रा (केंद्रीय सदस्य, झामुमो) को अध्यक्ष, चन्द्रावती देवी को उपाध्यक्ष, रूपा मिश्रा को सचिव तथा रिंकू देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा समिति की सदस्य के रूप में ज्योत्स्ना कुमारी, कमला देवी, अर्पिता मुखर्जी, पायल देवी, मीरा देवी, मोनी देवी, रीता चंद्र, ज्योति देवी, मंजू देवी, शक्ति देवी, बबिता देवी, उर्मिला देवी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणेश पूजा को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समिति की महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
समिति के अध्यक्ष डॉ नीलम मिश्रा ने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गणेश पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

← कस्तूरबा विद्यालय में प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम, छात्राओं ने दिखाई देशभक्ति की झलक विधायक चंद्रदेव महतो की त्वरित सक्रियता लाई रंग: TRW से मिला 200 KV का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली अंधेरे से राहत →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।