Uncategorized

सिल्ली में रावण दहन, सुदेश महतो ने दिया सत्य की विजय का संदेश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर सिल्ली के लगाम स्थित खेलगांव मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने रावण दहन कर असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

मौके पर सुदेश महतो ने विजयादशमी के महत्व को रेखांकित करते हुए अन्याय और अहंकार के विरुद्ध सत्य एवं सदाचार की जीत का संदेश दिया। आयोजन में रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जयपाल सिंह, नंदू पटेल, सत्यनारायण महतो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *