
रांची: सीएमपीडीआई में तीन कर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मयूरी हॉल में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिल्पी स्वरूप, वरीय डाटा एंट्री ऑपरेटर राज कुमार राम और फोरमैन इंचार्ज दिनेश चंद्र दुबे को सम्मानित किया गया।
सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मौके पर निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ तथा निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी, बीडी) आनंद मोहन ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में यूनियन एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। स्वागत, संचालन और धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।
Leave a Reply