सीयूजे में आईटीईपी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

रांची: सीयूजे ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत बी.ए.-बी.एड. एवं बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनसीईटी-2026 में वैध स्कोर प्राप्त एवं पात्र अभ्यर्थी 18 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण शुल्क अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपये, एससी-एसटी के लिए 400 रुपये तथा दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *