सीयूजे में दिवंगत शोधार्थी आलोक कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि

रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के मानवविज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन विभाग में गुरुवार को शोधार्थी आलोक कुमार शर्मा की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। 6 जुलाई को सड़क दुर्घटना में उनके आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में कुलसचिव, डीन, प्रॉक्टर, शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वक्ताओं ने आलोक कुमार शर्मा को यूजीसी-नेट जेआरएफ पुरस्कार प्राप्त मेधावी, अनुशासित और शोध के प्रति समर्पित छात्र बताते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से विश्वविद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *