एमिटी यूनिवर्सिटी में मीडिया कॉन्क्लेव

रांची: एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा कि पत्रकारिता में सफलता के लिए निरंतर पढ़ना और लिखना जरूरी है तथा एआई मानव मस्तिष्क का स्थान नहीं ले सकती। कार्यक्रम में मीडिया शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय, कौशल विकास तथा उभरती संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों की पुरस्कार विजेता लघु फिल्म “पलायन” का भी प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *