
रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में संगोष्ठी आयोजित कर 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में झारखंड हाई कोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण और समाजसेवी संजना कुमारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Leave a Reply