सीसीएल के सहयोग से डकरा में केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन

रांची: सीसीएल के एनके क्षेत्र अंतर्गत स्थापित केन्द्रीय विद्यालय, डकरा का गुरुवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी तथा सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह विद्यालय डकरा, खलारी और मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के लिए गौरव की बात है तथा इससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने आशा जताई कि यह संस्थान भविष्य में ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करेगा जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर से अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय से इस विद्यालय की स्थापना का सपना था, जो अब साकार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *