BREAKING NEWS
मां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबीमां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
Uncategorized

सीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’

October 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

नई दिल्ली में ईटी बिजनेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट में सम्मानित हुआ सीसीएल का सीसी एवं पीआर विभाग

रांची: सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग को नई दिल्ली में आयोजित ईटी बिजनेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट 2026 में ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संचार, रचनात्मकता, नवाचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में विभाग के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया।

समारोह में अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने सीसीएल के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता तथा मैनेजर (सीडी) मयंक कश्यप को सम्मान प्रदान किया।

सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विभाग ने कॉर्पोरेट पहचान और ब्रांडिंग को मजबूत करने के लिए कई पहल की हैं। इनमें नए लोगो एवं टैगलाइन की शुरुआत, कोलकर्मियों के समर्पण को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग, ‘कबाड़ से कंचन’, ‘वॉर अगेंस्ट वेस्टेज’, नेशनल पीआर कॉन्क्लेव और विशेष डाक टिकट जारी करना शामिल है।

कंपनी के अनुसार, प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सीसीएल से जुड़ी खबरों की पहुंच बढ़ी है तथा मीडिया संबंधों को भी मजबूती मिली है। यह सम्मान कंपनी की संचार रणनीति, रचनात्मक पहल और कॉर्पोरेट ब्रांडिंग के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।

← जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवाद सेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।