Uncategorized

सीसीएल परिवार ने 132 कर्मियों को भावभीनी विदाई, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल मुख्यालय रांची में अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्यालय के छह कर्मियों समेत विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए कुल 132 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

समारोह में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे। हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि कंपनी की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव, मेहनत और प्रतिबद्धता सीसीएल की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में कर्मियों के सेवाकाल के अनुभवों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। सभी को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी और परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *