
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ब्रजमोहन राम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. राम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सुदेश महतो ने उम्मीद जताई कि डॉ. राम अपने अनुभव और संवैधानिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्यपाल के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करेंगे तथा जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आजसू पार्टी ने उनके सफल, जनकल्याणकारी और गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी एवं प्रवीण प्रभाकर, बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार एवं विज्ञान सिंह, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, गिरिडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय साहू और युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।



