Uncategorized

सेवा सदन की चिकित्सा सेवा में संवेदना, गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी जरूरी: राज्यपाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार ने नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मानवीय गरिमा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को सुलभ और किफायती इलाज उपलब्ध कराने वाले संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1958 में छोटे मातृत्व गृह के रूप में शुरू हुआ सेवा सदन आज बहुविशेषता वाले अस्पताल के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने अस्पताल के संदेश “कम खर्च, समुचित इलाज, सही व्यवहार” की सराहना करते हुए कहा कि मरीज के उपचार के साथ उसके सम्मान, विश्वास और भावनाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।

उन्होंने आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ सेवाओं, प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इससे पूर्व राज्यपाल ने अस्पताल के सामुदायिक डायलिसिस विभाग का भ्रमण कर मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य व उपचार की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *