
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में बुधवार को सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्यालय के आठ कर्मियों समेत विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त कुल 84 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

समारोह में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार उपस्थित रहे। सीएमडी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे अनुभव, मेहनत और समर्पण ने कंपनी की कार्यसंस्कृति एवं प्रगति को मजबूत किया है। उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुखद और संतोषपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कर्मियों के सेवाकाल के अनुभवों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
Leave a Reply