Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारी को लेकर तेनुघाट में समीक्षा बैठक आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

तेनुघाट (बोकारो) : बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित कार्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में अवर निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन कुमार, तेनुघाट महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डी के शुक्ला, डीएवी की प्राचार्या स्तुति सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस दौरान समारोह की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *