Uncategorized

स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर छोड़कर मौज में है सरकार : प्रदीप वर्मा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिम्स में डॉक्टरों और कर्मचारियों का तीन महीने से वेतन लंबित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जवाबदेही निभाने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दवाओं की कमी, कर्मचारियों में असंतोष और अस्पतालों की खराब स्थिति सरकार की प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि यदि रिम्स कर्मियों का बकाया वेतन जल्द नहीं दिया गया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *